प्रस्तावना प्रस्तुत एपिसोड में संदीप महेश्वरी द्वारा दी गई जानकारी बहुत ही महत्वपूर्ण है उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता पाने की कई अच्छे -अच्छे तरीके बताएं हैं जिससे विद्यार्थी उन सभी तरीकों के माध्यम से अपनी राह पर आने वाली प्रत्येक समस्या का समाधान कर सकें। संदीप महेश्वरी यहां पर उस दवा के रूप में कार्य कर रहे हैं जैसे बीमार व्यक्ति के लिए औपचारिक दवा और अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के लिए जिस प्रकार एक अच्छे शिक्षक की आवश्यकता होती है ठीक उसी प्रकार अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संदीप महेश्वरी जैसा मार्गदर्शक होना जरूरी है इन सभी वीडियो में संदीप महेश्वरी विद्यार्थियों की सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान बता रहे हैं जैसे किसी व्यक्ति को किसी वस्तु की लत लगना,घरेलू समस्याएं आदि का निराकरण किया है।
Sandeep Maheshwari भारत के टॉप Entrepreneur की लिस्ट में हैं। संदीप महेश्वरी भारत के सबसे तेज़ उन्नति और सफलता प्राप्त करने वाले उद्यमी व्यक्तियों में गिने जाते हैं। वे Imagesbazaar.com के Founder और CEO हैं जो की भारतीय चीजों और लोगों से जुडी हुई चित्रों और फोटो का सबसे बड़ा ऑनलाइन संग्रह है।
इस वेबसाइट में 1 लाख से भी ज्यादा भारतीय मॉडलों के फोटो का संग्रह है और इस वेबसाइट के नेटवर्क के साथ 11 हज़ार से ज्यादा फोटोग्राफर जुड़े हुए हैं। बहुत ही कम मेहनत और अपने दिमाग के बल पर जल्द से जल्द सफलता पाने के कारण उन्हें दूसरे उद्यमी व्यक्तियों से अलग माना जाता है।
साथ ही वे अपने प्रेरणादायक “मुफ्त के जिंदगी बदल देने वाले सेमिनार” के कारण बहुत ही मशहूर हैं जिससे वे देश विदेश के जगह-जगह जा कर लोगों को प्रेरित करते हैं और प्रेरणा स्रोत बनते हैं।
- नाम – संदीप महेश्वरी(Sandeep Maheshwari)
- जन्म – 28सितम्बर, 1980
- उम्र – 32
- कमाई – Images Bazaar वेबसाइट से
- Images Bazaar का कुल मूल्य – लग भाग 11 करोड़ का कारोबार
- पढाई – किरोरिमल कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी
इस वेबसाइट में 1 लाख से भी ज्यादा भारतीय मॉडलों के फोटो का संग्रह है और इस वेबसाइट के नेटवर्क के साथ 11 हज़ार से ज्यादा फोटोग्राफर जुड़े हुए हैं। बहुत ही कम मेहनत और अपने दिमाग के बल पर जल्द से जल्द सफलता पाने के कारण उन्हें दूसरे उद्यमी व्यक्तियों से अलग माना जाता है।
साथ ही वे अपने प्रेरणादायक “मुफ्त के जिंदगी बदल देने वाले सेमिनार” के कारण बहुत ही मशहूर हैं जिससे वे देश विदेश के जगह-जगह जा कर लोगों को प्रेरित करते हैं और प्रेरणा स्रोत बनते हैं।
अभी संदीप महेश्वरी का उम्र 36 वर्ष है (2019 में)। उन्होंने अपनी कॉलेज की पढाई अधूरी छोड़ दी। वे किरोरी मॉल कॉलेज जो कि दिल्ली उनिवेर्स्टी से जूडा हुआ है उसमें अपनी “बैचलर इन कॉमर्स” की पढाई कर रहे थे परन्तु कुछ निजी कारणों से वे आधी पूरी ना कर सके और उन्हें अपनी कॉमर्स की पढ़ी आधा में ही छोड़ना पड़ा।
एपिसोड विवरण
प्रथम एपिसोड  इस विडियो में संदीप महेश्वरी ने कम्युनिकेशन के बारे में बताया है। उन्होंने कम्युनिकेशन के लिये बताया है कि सबसे पहले अपने सामने वाले व्यक्ति को जानना बहुत जरुरी है। इस एपीसोड में संदीप जी ने बताया है कि संमाजस्य तभी हो सकता है जब हम दूसरे व्यक्ति की बातों को समझें तथा उनकी बातें सुनकर और अपने विचारों के बीच का रास्ता निकालें। अपनी ही बातों को सही नही मानना चाहिए । बात-चीत के माध्यम से समस्या का समाधान निकालना चाहिए तभी हम किसी के साथ कम्युनिकेशन स्थापित कर सकते हैं। कम्युनिकेशन के लिए जरूरी है कि सामने वाला हमारी बातों में रुचि ले रहा है या नहीं। हमारा व्यवहार उसे अच्छा लगता है कि नहीं। कम्युनिकेशन के लिए व्यक्ति में ईमानदारी होनी आवश्यक है। हमें अपना-अपना ही नहीं करना चाहिए तथा बहस नहीं करनी चाहिए। हमें अपनी ही बातों को साबित नहीं करना चाहिए दूसरे व्यक्ति के विचारों को भी सुनना चाहिए। अगर हम ऐसा करते हैं, दूसरे के विचारों को सुनते हैं और अपने विचारों को भी उसके सामने रखते हैं तब हम सही मायने में सामंजस्य या कम्युनिकेशन स्थापित कर सकते हैं।
द्वितीय एपिसोड : एपिसोड में संदीप महेश्वरी ने सेल्फ कान्फीडेंस के बारे में बताया है। इन्होंने बताया कि आत्म विश्वास ऐसा होना चाहिये जो किसी काम को करने में बढ़ता ही रहे। इमानदारी से आत्मविश्वास बढ़ता है। आत्म विश्वास बढ़ाने के लिए हमें स्वयं अपने आप को प्रेरित करना चाहिए। आत्म विश्वास के लिये सबसे पहले किसी काम को पूरी इच्छा और अच्छे तरीके से समझना चाहिये। किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिए उस क्षेत्र के बेसिक ज्ञान से लेकर पूरा ज्ञान होना चाहिये। निरंतर प्रयास हमारे आत्मविश्वास को बनाए रखता है।
तृतीय एपिसोड : इस एपिसोड में संदीप महेश्वरी ने हर चीज से सीखो, इस विषय में बताते हैं कि हमें अपने रिश्ते और संबधों को कैसे मजबूत बनाना है। इसमें उन्होने बताया है कि हमें अपनों का साथ कभी नहीं छोड़ना चाहिये। हमें अपनों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिये। हमें अपने माता-पिता, भाई- बहन व यार दोस्त सबके साथ अच्छे सम्बन्ध स्थापित करना चाहिये। तभी हमारा और उनका अच्छा सम्बन्ध हो सकेगा।
चतुर्थी एपिसोड : इस एपिसोड में संदीप महेश्वरी ने हर चीज से सीखो के बारे में बताया है कि आलसी न बनो। उन्होंने बताया है कि जब हमारा शरीर आलसी हो जाता है तब उसके साथ-साथ हमारा मन भी आलसी हो जाता है जिसकी वजह से हमारे मन मष्तिक में नकारात्मक भाव पैदा हो जाते हैं। आज के समय में टेक्नालाजी हमें और आलसी बना रही है। इन्टरटेनमेंट के नाम पर हम आलसी होते चले जा रहे हैं। हमारी सोचने समझने की शक्ति कमजोर होती जा रही है हमें हमेशा शारीरिक तथा मानसिक व्यायाम करते रहना चाहिए जिससे हमारी सोचने की शक्ति हमेशा बढ़ती रहे। अतः हमें सदैव नियमित व्यायाम करना चाहिये तथा सकारात्मक सोच विकसित करने का प्रयास करना चाहिये।
पंचम एपिसोड : इस वीडियो में संदीप महेश्वरी ने सन् 1938 के हंगरी आर्मी के कैरोलिना नामक व्यक्ति की कहानी के बारे में बताया है। कैरोलिना उस कन्ट्री का बेस्ट शूटर था। वह अपनी कन्ट्री का नेशनल चैम्पियन था उसका सपना था कि वह 1940 के ओलम्पिक खेल में हिस्सा ले लेकिन एक अनहोनी से उसका शूटर वाला हाथ बारूद का गोला फटने से एक दुर्घटना में चला जाता है। इसके बावजूद भी वह अपने बाँये हाथ से निरन्तर कठिन अभ्यास करता रहा और 1948 तथा 1952 के ओलंपिक खेलों में गोल्ड मेडल जीता। अतः इससे हमें यह सीख मिलती है कि कठिन परिश्रम से हम कुछ भी हसिल कर सकते है।
शैक्षिक उपादेयता
- विद्यार्थी की  रुचि जिस क्षेत्र में हो उसे उसी क्षेत्र में जाने दिया जाए।जैसे किसी विद्यार्थी को शिक्षक बनने की इच्छा है तो उसे शिक्षक लाइन में ही भेजा जाने दिया जाए।उसे डॉक्टरी ना पढ़ाई जाए।
- विद्यार्थी को स्वतंत्र रूप से सोचने और समझने दिया जाए।
- विद्यार्थी के मन एवं मस्तिष्क पर अधिक जोर न दिया जाए।
- विद्यार्थी को पढ़ने के साथ-साथ खेलने का भी अवसर दिया जाए।
- यह वीडियो बड़ी कक्षा जैसे 09,10 व 11,12 एवं स्नातक के विद्यार्थियों के लिए अधिक उपयोगी हैै।





No comments:
Post a Comment